फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में युवक ने पंखे से लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। दशमेश नगर में किराये पर रह रहे एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसकी पहचान मूलरूप से राजस्थान निवासी 33 वर्षीय पुनीत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक पुनीत के किसी जानकार का पता नहीं लगा है। शव को सिविल अस्पताल खरड़ के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि वह अप्रैल में ही दशमेश नगर में रहने आया था। पुलिस को पता चला है कि उसकी परवरिश राजस्थान के किसी अनाथ आश्रम में हुई है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें