फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाईवे पार कर रहा युवक की कार की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू ओवरब्रिज पर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय जयपाल पुत्र जागीर सिंह वासी टेहा बस्ती लालड़ू मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब नौ बजे विकास फिलिंग स्टेशन के समीप ओवरब्रिज पर चढ़ते समय हुआ। जयपाल अपने भतीजे के साथ पंप की तरफ से चंडीगढ़ तरफ का हाईवे पार चुका था। बीच डिवाइडर पर अंबाला वाला हाईवे पार करने जा रहा था। इसी बीच डेराबस्सी की तरफ से दिल्ली की एक वैगन–आर कार आई और जयपाल बुरी तरह उसकी चपेट में आ गया। जांच अफसर एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि जयपाल को एमएम अस्प्ताल सद्दोपुर पहुंचाया गया। वहां तड़के उसकी मौत हो गई। हादसे में भतीजा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कार चालक गौरव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें