फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: .32 बोर की दो पिस्टल और छह कारतूस समेत एक युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुलिस ने एक युवक को .32 बोर की दो पिस्टल और छह कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलवंत सिंह निवासी चप्पड़चिड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलौंगी थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया और यहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। जब चप्पड़चिड़ी से फतेह बुर्ज की ओर कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो सामने से आ रहा एक युवक सामने पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर जाने लगा। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर उसे घेर लिया। पुलिस ने युवक के गले में टंगे हुए क्रॉस बैग की तलाशी ली तो उसके बैग से .32 बोर के दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे तुरंत हथियार समेत गिरफ्तार कर कर लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपी युवक यह पिस्टल किस मकसद से लेकर घूम रहा था और वह उसे किस वारदात में इस्तेमाल करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें