फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गायों को चारा देने गई महिला का दुपट्टा मशीन में फंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 में जख्मी गायों को चारा डालने गई एक महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। महिला खरड़ की रहने वाली 52 वर्षीय अमन थी। वह शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि यहां जख्मी गायों का इलाज होता है। इलाज के दौरान इन गायों को लोग चारा देने आते हैं। जानकारी के अनुसार अमन रविवार सुबह अस्पताल में गायों को चारा देने आती थी। आज भी वह चारा देने आई थी। सीसीटीवी फुटेज में अमन एक बार पशुओं को चारा देकर वापस जाती नजर आई। इसके बाद जब वह दोबारा चारे का टोकरा उठाने गई तो अचानक उसका दुपट्टा चारा काटने वाली मशीन की मोटर में आ गया। दुपट्टा फंसने के बाद उसका सिर जमीन पर लगा और वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें