फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने गांव बदाली निवासी प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने 22 वर्षीय युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे में वह उसके संपर्क में रही। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़िता को अपने साथ धोखा होने का एहसास हुआ और उसने महिला थाना में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी प्रिंस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें