संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जीरकपुर निवासी एक व्यक्ति से 80.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि पूनम शर्मा ने अमेरिका में बैठे कुछ लोगों के साथ मिल ठगी की है।
शिकायत के अनुसार, 300 लीटर तरल पदार्थ की सप्लाई के नाम पर दो लाख रुपये प्रति लीटर के हिसाब से सौदा तय किया गया था। आरोप है कि रकम लेने के बाद शिकायतकर्ता को परेशान किया जाने लगा और तय शर्तों के अनुसार सप्लाई नहीं की गई। मामले की जांच कर रही साइबर क्राइम पुलिस अब तक 20,24,650 रुपये बरामद कर चुकी है। शेष 60,40,350 रुपये की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, तरल पदार्थ की सप्लाई के सौदे के लिए उसने शुरुआत में 65 हजार रुपये एडवांस दिए थे।
आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद सौदा कराने वाले लोग उसे परेशान करने लगे। ठगी का संदेह होने पर उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में अब तक 80,65,000 रुपये में से 20,24,650 रुपये बरामद किए जा चुके हैं। शेष 60,40,350 रुपये की रिकवरी बाकी है।