फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक्टिवा चालक महिला गाय से टकराई, कंधे की हड्डी दो जगह टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में बीती रात सड़क पार कर रही एक एक्टिवा चालक महिला गाय से टकरा गई। इस हादसे में महिला की कंधे की हड्डी दो जगह से टूट गई। उसका सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों ने महिला को दो माह बेड रेस्ट की सलाह दी है। इस हादसे के बाद महिला का परिवार निराश है, क्योंकि बुटिक चलाकर ही महिला परिवार का पालन-पोषण करती है।
घायल रेखा वर्मानी निवासी निर्मल टावर पीरमुछल्ला ने बताया के वह सेक्टर-11 स्थित अपना बुटीक बंद करने के बाद घर जा रही थी। जैसे ही वह रात करीब साढ़े आठ बजे पीरमुछल्ला पहुंची तो मोड़ पर एक जगह डिवाइडर की ग्रिल नही थी। अचानक वहां से एक गाय निकल कर सामने आ गई। जोरदार टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। राहगीरों ने उठाकर उसे पानी पिलाया और घर पहुंचाया। इसके बाद परिजन उसको पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। लोगों ने प्रशासन ने मांग की है कि सड़कों से पशुओं को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमारी टीम निरंतर गोवंश को पकड़ने के लिए मुहिम चलाती रहती है। कल से उस एरिया में टीम भेज दी जाएगी और यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अपनी गायों को छोड़ रहा है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - परमिंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें