फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ड्रिल मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। औद्योगिक क्षेत्र फेज-156 में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें एक 42 वर्षीय महिला की ड्रिल मशीन में चुन्नी फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एक फैक्टरी में ड्रिल मशीन में काम करते समय वीरवार को यह हादसा हुआ। चुन्नी महिला के गले में फंसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने बताया कि उद्योगपति ने रुपये बचाने के लिए बिना किसी प्रशिक्षण के एक महिला कर्मचारी को ड्रिल मशीन चलाने के लिए रखा था। कंपनी के एक कर्मचारी ने यह भी माना कि चुन्नी पहनकर ड्रिल पर काम करने की अनुमति नहीं है, लेकिन मृत महिला के बारे में वह कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सका।
परिजनों का आरोप है कि घटना सुबह करीब 10 बजे होने के बावजूद दोपहर ढाई बजे तक कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिजनों का कहना है कि पुलिस घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें