फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में मौत का जाल, खंभों-मीटर बॉक्स में तारों का मकड़जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के रिहायशी इलाकों में बिजली के खंभों और गलियों में घरों के सामने लटकती तारों का बेतरतीब जाल अब सीधे तौर पर लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है। विभिन्न सोसाइटियों और सड़कों के किनारे लगे खंभों और मीटर बॉक्सों के आसपास फैली तारों की यह अव्यवस्था किसी भी समय बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। इसके बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही लगातार बनी हुई है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी खतरनाक रूप ले लेती है। नीचे लटकती और खुली तारों में करंट दौड़ने का खतरा हर समय बना रहता है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसमें बेजुबान पशुओं की जान चली गई, जबकि कई बार लोग बाल-बाल बच गए। हालात गंभीर बनी हुई है। बिजली के खंभों पर उलझी केबल, टेलीफोन और इंटरनेट की तार ने पूरे इलाके को मानो मौत के जाल में तब्दील कर दिया है। यह न केवल हादसों का कारण बन रही हैं, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी बदनुमा दाग साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन लटकती तारों के कारण कई बार मीटर बॉक्सों में आग लग चुकी है। बड़े हादसे भी होते-होते बचे हैं। अनिल कुमार, सचिन कुमार, गुरदेव सिंह, सुनीता और दीपक शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि गर्मियों में बिजली का लोड बढ़ने के साथ ही इन तारों में लगातार स्पार्किंग होती रहती है। इससे हर समय आग लगने का खतरा मंडराता रहता है। लोगों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा शहर को हिला सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी।




हफ्ते में 2-3 दिन बिजली कट से लोग बेहाल

शहरवासियों की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। लोगों का कहना है कि जीरकपुर में हफ्ते में दो से तीन दिन घोषित और अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी की शुरुआत में ही ऐसे हालात चिंता बढ़ा रहे हैं। बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई भी ठप हो जाती है, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि अभी से यह स्थिति है, तो आने वाले भीषण गर्मी के दिनों में हालात और भी बदतर हो सकते हैं।
विज्ञापन







बिजली के खंभे पर जिस भी कंपनी की इंटरनेट, टेलीफोन या केवल की तार जो डाली हुई है उन कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस संबंधी टेंडर के काम मुकम्मल हो चुके हैं जल्द ही सभी कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। - अमनदीप सिंह गिल, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, पीएसपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें