फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना में एक वाहन चोर गिरफ्तार, एक बाइक और एक एक्टिवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने नाकेबंदी कर एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ के बाद एक बाइक और एक एक्टिवा बरामद किया है। थाना जीरकपुर के एसएचओ ने बताया कि बलटाना चौकी पुलिस बलटाना लाइट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोककर कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछने पर पता चला कि वह बाइक चोरी की है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जसविंदर सिंह निवासी रामपुरा तहसील भवानीगढ़ जिला संगरूर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। इसके बाद उससे की गई पूछताछ में पता चला कि उसने 10 जून को भी बलटाना के वधावा नगर से एक सफेद रंग का एक्टिवा चोरी किया था और उसने बलटाना में ही छुपा रखा था। जिसको वह कुछ दिनों के बाद बेचना चाहता था। पुलिस ने आरोपी से एक्टिवा भी बरामद कर लिया है। इसके बाद उस पर चोरी का केस दर्ज कर डेराबस्सी अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। आरोपी ने पटियाला और संगरूर में भी कई वाहन चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें