फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोहगढ़ बाजार में वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, कई घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ बाजार में एक अज्ञात वाहन ने सरकारी स्कूल के सामने लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा टूट गया और हाई-वोल्टेज तारों के सहारे सड़क की ओर खतरनाक तरीके से झूलने लगा। देर रात बाजार में मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ ही सेकंड में आसपास दहशत फैल गई। लोग अपनी दुकानों के बाहर से दूर हटने लगे। झूलते खंभे और हाई-वोल्टेज लाइन के चलते किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। विभाग ने क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से हवा में लटक रहे खंभे को धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से अलग किया। इस दौरान पुलिस ने सड़के बंद करवा कर लोगों को दूर रहने की अपील की। मरम्मत कार्य लगभग तीन घंटे तक जारी रहा। विभाग के कर्मचारियों ने पहले टूटे खंभे को हटाया, फिर नया खंभा खड़ा करने के लिए बेस तैयार किया। इसके बाद हाई-वोल्टेज तारों को जोड़ा गया और पूरे सिस्टम की जांच की गई। शाम करीब 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


वीरवार रात कोई अज्ञात वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा टूट गया। सूचना मिलते ही तुरंत बिजली की सप्लाई बंद करवाई और रिपेयरिंग शुरू की। नया खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। -राकेश भाटिया, एसडीओ, बिजली विभाग, जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें