फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी थाने के अधीन आने वाले एक क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान अर्जुन राम के तौर पर हुई है। बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह घरों में काम करती है। अर्जुन राम उनके घर अक्सर आता-जाता था और बच्चियों को खाना-पीना देकर अपने साथ ले जाता था। जब वह किचन में काम कर रही थी, तो अर्जुन राम घर आया और ढाई साल की बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

बच्ची की मां के मुताबिक, कुछ देर बाद वह बच्ची को लेने अर्जुन राम के घर गई तो उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब वह कमरे में गई तो उसने देखा कि उसकी बेटी गंभीर हालत में है। जब उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में इंस्पेक्टर पेरीविंकल ग्रेवाल ने बताया कि आरोपी अर्जुन राम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें