फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली के वार्ड नंबर-9 में लगेगा ट्यूबवेल, विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में पेयजल की किल्लत चल रही थी। स्थानीय निवासी नया ट्यूबवेल लगाने की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पानी की सप्लाई के लिए 40.53 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल लगाने के काम की नींव रखी। इससे स्थानीय निवासियों को साफ और लगातार पानी की सुविधा मिलेगी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि हमारा मुख्य मकसद लोगों को साफ, सुरक्षित और लगातार पानी की सुविधा देना है, ताकि हर रहने वाले को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ढकोली और उसके आसपास के इलाकों के वॉटर सप्लाई सिस्टम को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। यह ट्यूबवेल वार्ड-9 और आसपास के इलाकों की वॉटर सप्लाई में बड़ा सुधार लाएगा और पानी की कमी, प्रेशर की कमी और रेगुलर सप्लाई से जुड़ी समस्याओं को हल करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें