मोहाली। राधा स्वामी सत्संग भवन वाले मोड़ पर साइकिल सवार को एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कुचल दिया। घायल हालत में साइकिल सवार को मोहाली सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान विष्णु 23 साल के रुप में हुई है। वह मूल रुप से गांव संदरहरीचा थाना बलवारी जिला मोरिंग नेपाल का रहने वाला था। पांच माह पहले ही मोहाली में कामकाज की तलाश में आया था। सोहाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सुभाष खड़का के बयान पर ट्रक चालक मदन लाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106(1), 324(3) के रूप में हुई है। मदन लाल सेक्टर-21 पंचकूला का रहने वाला है और पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसके ट्रक नंबर से उसकी पहचान हुई है।