फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टिप्पर ने पैदल जा रही स्कूली छात्रा को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। थाना बनूड़ के अंतर्गत गांव गज्जू खेड़ा में बिजली ग्रिड के सामने एक स्कूली छात्रा को एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने कुचल दिया। इस हादसे में नाबालिग छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जसमीत कौर (17) पुत्री बलविंदर सिंह गांव नरैना जिला फतेहगढ़ साहिब हेरिटेज पब्लिक स्कूल लेहला में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। जसमीत कौर वीरवार को स्कूल से छुट्टी के बाद अपने गांव की ओर पैदल जा रही थी। जब वह गांव गज्जू खेड़ा के बिजली ग्रिड के सामने से जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने लड़की को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि स्कूली छात्रा टिप्पर के टायरों के नीचे आ गई और उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से भाग गया। मामले संबंधित जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर पाल ने बताया कि मृतक छात्रा जसमीत कौर का शव राजपुरा स्थित एपी जैन अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। टिप्पर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें