फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में वरिष्ठ वकील की पत्नी की हत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली के फेज-5 क्षेत्र में वरिष्ठ वकील कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक कुमारी गोयल की हत्या व लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में घरेलू नौकर ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह सनसनीखेज वारदात 29 और 30 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई थी। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी नीरज सिंह को 1 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 7 जनवरी को दूसरे आरोपी राहुल, जो मुख्य आरोपी का सगा भाई है, को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि अब पुलिस ने तीसरे आरोपी नितिन सिंह निवासी उत्तर प्रदेश को 14 जनवरी को गिरफ्तार किया है। नितिन दोनों आरोपियों की मौसी का बेटा है। वारदात में उनकी सक्रिय भूमिका सामने आई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ वकील के दामाद यतिराज सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया था कि मुख्य आरोपी नीरज सिंह मृतका के घर घरेलू नौकर के रूप में काम करता था और उसी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या और लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें