नयागांव। गांव काने का बाड़ा के पास पटियाला की राव की नदी को पार करते समय एक टाटा पिकअप गाड़ी नदी में गिर गई। ड्राइवर गूगल मैप लगाकर शॉर्टकट के चक्कर में चंडीगढ़ से पिंजौर की साइड जा रहा था। अचानक ड्राइवर की गाड़ी गांव काने का बाड़ा के पास नदी में गिर गई। इस दौरान जैसे तैसे ड्राइवर खुद तो गाड़ी से निकल गया लेकिन इस दौरान नदी के तेज बहाव में उसकी गाड़ी नदी में बह गई। जब नदी में पानी कम हुआ तो गांव बड़ी करोरां के सरपंच के पति जोगाराम और पंच हजारा सिंह ने मिलकर ट्रैक्टर से टाटा पिकअप गाड़ी को नदी से निकला और उसके मालिक को सौंपा। नदी के तेज बहाव के कारण टाटा पिकअप गाड़ी का काफी नुकसान हो गया लेकिन ड्राइवर की जान बच गई।