फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लटाना में तारों का मक्कड़जाल, हादसों का बना रहता है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में बिजली और केबल की तारों का बेतरतीब जाल फैला हुआ है। यह तारों का गुच्छा घरों और गलियों के आसपास लटक रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इन लटकती तारों से हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। नगर परिषद जीरकपुर के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क ने इस समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है। बलटाना की लाखों की आबादी छोटी-बड़ी कॉलोनियों में रहती है। इन कॉलोनियों की गलियों में बिजली और केबल की तारों के गुच्छे लगातार बढ़ रहे हैं। आरोप है कि कंपनियां जहां जगह मिलती है, वहीं तारों को जोड़ देती हैं। इससे गलियों में तारों का जाल फैलता जा रहा है। करीब 10 फीट ऊंचे वाहनों को इन गलियों से गुजरने में विशेष दिक्कत होती है। कई बार वाहनों की छत तारों में उलझ जाती है, जिससे तार टूटने का खतरा बना रहता है। इससे वाहन चालकों को नुकसान होने के साथ-साथ सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।


विभागों में तालमेल की कमी

स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनियों की गलियों में बिजली, इंटरनेट और नगर परिषद से जुड़े कामों में तालमेल की कमी है। यही वजह है कि जगह-जगह तारों के बड़े-बड़े जाल और गुच्छे बन रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर बिछाने से पहले योजनाएं तैयार होती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी पालना नहीं होती। तीनों पक्षों के बीच समन्वय न होने से अलग-अलग कंपनियों की तारें एक-दूसरे के खंभों पर जोड़ दी जाती हैं। इंटरनेट सेवा प्रदाता भी बिना उचित व्यवस्था के बिजली और स्ट्रीट लाइट के खंभों पर तारें लगा देते हैं। जिम्मेदारी तय न होने से यह अव्यवस्था बढ़ रही है।
विज्ञापन




आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा असर

बलटाना की गलियों में फैली बिजली और इंटरनेट की तारें आपातकालीन सेवाओं के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती हैं। कई स्थानों पर नीचे तक लटकती तारों के कारण ऊंचे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को गलियों से गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। संकरी गलियों में तारों के गुच्छे रास्ते को और मुश्किल बना देते हैं। आग लगने या मरीज को अस्पताल पहुंचाने जैसी स्थिति में वाहनों का समय पर पहुंचना बेहद जरूरी होता है। तारों के इस जाल के कारण रास्ते में बाधा आने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों की चिंता और समाधान का आश्वासन

बलटाना निवासी शैल देवी ने कहा कि गलियों में जगह-जगह तारों के गुच्छे लटक रहे हैं। इन्हें देखकर हमेशा हादसे का डर बना रहता है। संबंधित विभागों को इस समस्या पर ध्यान देकर तारों को व्यवस्थित करवाना चाहिए। नगर परिषद जीरकपुर के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क ने कहा कि मामले को लेकर सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि बलटाना सहित पूरे जीरकपुर में तारों के जाल को खत्म कर उन्हें भूमिगत करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें