कुराली। शहर के सिविल अस्पताल में कोरोना के एक संदिग्ध मरीज को आइसोलेट किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह व्यक्ति नयागांव में कोरोना से जो बुजुर्ग की मौत हुई है उस बुजुर्ग के संपर्क में आया था। बुजुर्ग की मौत के बाद गांव भगिंडी के युवक नरेंद्र सिंह ने सेहत विभाग को सूचित किया है कि वह पीजीआई में नौकरी करता है और वह शायद पीजीआई में नयागांव के बुजुर्ग के संपर्क में न आया हो। यह देखते हुए सेहत विभाग ने नरेंद्र सिंह को आइसोलेट किया है। नरेंद्र सिंह के वीरवार को सिविल अस्पताल मोहाली में सैंपल लेने के बाद उसे आइसोलेट करने के लिए कुराली के अस्पताल में भेज दिया गया है। इसकी आज शुक्रवार को रिपोर्ट आनी है।