फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्लैट में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित बालाजी होम में एक फ्लैट में अचानक आग लगने से फ्लैट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि किसी तरह की जनहानि होने से बच गई। इस संबंध में बालाजी होम के निवासियों वरुण गुप्ता, वरुण और जसदीप सिंह गोल्डी ने बताया कि देर शाम अचानक एक फ्लैट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। घर में रहने वाला मनीष कुमार उस समय अपने घर से बाहर गया हुआ था और फ्लैट पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

जब तक लोग मौके पर एकत्रित होते, तब तक आग ने फ्लैट में लगे पर्दों को अपनी चपेट में ले लिया था। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि जिस समय फ्लैट में आग लगी, उस समय वहां रहने वाला परिवार कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मौके पर एकत्रित हुए कॉलोनी निवासियों ने घर का ताला तोड़ा और अग्निशमन यंत्र की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक आग की चपेट में आने से फ्लैट का सोफा, खिड़कियां और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें