फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कॉलेज के ग्राउंड में बैठी छात्रा को बंदर ने काटा, पीजीआई में सर्जरी की नौबत आई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। सोमवार को सेक्टर-26 के एक कॉलेज के ग्राउंड में बैठी छात्रा को बंदर ने काट लिया। बंदर ने छात्रा के कान का ऊपरी हिस्सा काट लिया। छात्रा को आनन-फानन में सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। अब पीजीआई में छात्र के कान की सर्जरी की नौबत आ गई है।सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन के बीए सेकंड सेमेस्टर में पढ़ने वाली छात्रा पर मंगलवार को एक बंदर ने हमला कर दिया। इंदिरा कॉलोनी निवासी छात्रा सुबह 11 बजे के आसपास कॉलेज के ग्राउंड में बैठी थी। इस दौरान बंदर ने उन पर हमला किया। बंदर ने छात्रा के कान का ऊपरी हिस्सा काट लिया। छात्रा को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया। वहां पर उनके परिजन और ट्यूशन टीचर साहिल चावर भी पहुंचे। छात्रा के पिता राम अवतार ने बताया कि उन्हें जब यह सूचना मिली कि उनकी बेटी को बंदर ने काट लिया तो वह काफी घबरा गए। जल्दी-जल्दी में अस्पताल पहुंचे। यहां पर काफी देर तक बिठाकर रखा गया। इसके बाद बताया गया कि उनकी बेटी के कान की सर्जरी होगी, इसलिए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में भी काफी धक्के खाने के बाद ट्रॉमा सेंटर में छात्रा का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बंदरों की समस्या से बचने के लिए कॉलेज को जल्द कुछ करना चाहिए अन्यथा अन्य छात्र-छात्राओं पर बंदर हमला कर सकते हैं। साहिल चावर ने कहा कि वन विभाग, नगर निगम और कॉलेज को मिलकर शहर में बंदरों की समस्या से निजात दिलानी चाहिए। यह बेहद गंभीर मामला है। कॉलेज के अंदर अगर छात्र-छात्राएं सुरक्षित नहीं होंगे तो बाकी जगह की कल्पना कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें