फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम की हंगामी बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, बहस के बाद कई प्रस्ताव किए पास, बैठक में मेयर ने कहा-

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की बैठक में फंड न मिलने के बावजूद सफाई का काम निगम पर डालने, अतिक्रमण हटाओ अभियान, मटौर में पंचायती जमीन पर कब्जा, विकास कार्यों में देरी, पेड़ों की प्रूनिंग नहीं होने, गंदगी और आवारा कुत्तों के मामले में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों के अलावा कई अन्य प्रस्तावों को बहस के बाद पास कर दिया गया। पार्षदों ने कई मुद्दों पर नगर निगम के अधिकारियों और मेयर को आड़े हाथों लिया। पार्षदों के विरोध के बाद मेयर ने स्पष्ट किया कि जब तक नए शामिल इलाकों का फंड गमाडा से नगर निगम को नहीं मिलता, तब तक उन क्षेत्रों में किसी भी तरह का विकास कार्य या सफाई से जुड़ा टेंडर जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अध्यक्षता में हुई। गमाडा से फंड न मिलने के बावजूद नगर निगम पर सफाई और अन्य कार्यों का बोझ डालने पर पार्षद नरपिंदर रंगी और मनजीत सेठी ने कहा कि बिना फंड मिले सफाई का काम शुरू करना न तो व्यावहारिक है, न ही उचित। उन्होंने आरोप लगाया कि गमाडा अपनी जिम्मेदारी और खर्च का बोझ नगर निगम पर डाल रहा है। इससे निगम की आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि जब तक फंड ट्रांसफर नहीं होते, तब तक निगम के लिए नए इलाकों में व्यवस्थाएं संभालना मुश्किल है। बैठक में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भी गंभीर चर्चा हुई। शहर में चल रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम को लेकर नगर निगम की मीटिंग में हंगामा हुआ। महिला पार्षदों ने कार्रवाई के तरीके पर कड़ा विरोध जताया। पार्षद दविंदर कौर वालिया, रूपिंदर रीना सहित अन्य महिला पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की टीमें अवैध अतिक्रमण तो हटा रही है, लेकिन उसके बाद वहां पड़ा मलबा नहीं उठा रही। पार्षद विनीत मलिक ने गमाडा और नगर निगम के बीच तालमेल की कमी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गमाडा के नक्शे पास होने से पहले उन्हें नगर निगम से भी पास करवाया जाना चाहिए।
मटौर अतिक्रमण के मुद्दे पर पार्षद ने मेयर को घेरा
मटौर से जुड़े अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर जोर-शोर से उठाया गया। पार्षद गुरप्रीत कौर मटौर ने पंचायत की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर मेयर को घेरा। उन्होंने कहा कि वह चार वर्षों से लगातार यह मुद्दा उठा रही है, लेकिन आज तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। पार्षद गुरप्रीत कौर ने कहा कि मटौर क्षेत्र में पंचायत की कीमती जमीन पर अवैध कब्जा बना हुआ है, जिससे न केवल पंचायत को नुकसान हो रहा है बल्कि क्षेत्र के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बैठक के दौरान पार्षदों ने विकास कार्यों में हो रही देरी पर तीखा विरोध जताया। पार्षदों नरपिंदर रंगी और हरजीत भोलू का कहना था कि दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, कई वर्क ऑर्डर पहले ही पास हो चुके हैं, लेकिन आज तक उन पर काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


प्रूनिंग को लेकर पार्षद भड़के
शहर में हाल ही में आई तेज आंधी के बाद हुए नुकसान को लेकर नगर निगम की मीटिंग में पेड़ों की प्रूनिंग का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बैठक में बड़े और पुराने पेड़ों की समय पर कटाई-छंटाई न होने पर पार्षदों ने गहरी नाराजगी जताई और इसे सीधे तौर पर लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया। पार्षद अनुराधा आनंद, दविंदर वालिया, अरूना वशिष्ट, रूपिंदर रीना और जसप्रीत कौर ने कहा कि आंधी के दौरान कई जगह पेड़ों की भारी टहनियां टूटकर सड़कों और कॉलोनियों में गिरीं, जिससे जान-माल का खतरा बना। नगर निगम में हाल ही में शामिल किए गए इलाकों में सफाई व्यवस्था को लेकर फैसला लिया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं बनती, तब तक इन क्षेत्रों में किराए पर ट्रैक्टर लेकर सफाई करवाई जाएगी।


आवारा कुत्तों को लगेंगे फ्री टीके
नगर निगम की बैठक में बताया गया कि सेक्टर-79 में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएगी। पीने के पानी की नियमित जांच संभव हो सकेगी। इस लैब के शुरू होने से पानी में मिलावट और गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों का समय पर समाधान किया जा सकेगा। लैब का निर्माण जल सप्लाई एवं सीवरेज विभाग द्वारा अपने खर्च पर किया जाएगा निगम उनको सेक्टर 79 में सिर्फ जगह उपलब्ध करवाएगा। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए उन्हें मुफ्त टीकाकरण देने का भी फैसला लिया है। इस काम को एनजीओ और इंडियन ऑयल के सहयोग से किया जाएगा। इन दोनों प्रस्तावों को भी हाउस ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें