फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, सिर पर लगे 21 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 के बावा लाइट प्वाइंट पर बुधवार रात 11 बजे साइकिल चालक को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर पर 21 टांके आए हैं। पीड़ित राहुल वासी फेज-11 ने बताया कि वह ढाबे पर काम करता है और उसी ढाबे पर रहता है। 20 दिसंबर की रात करीब 11 बजे जब वह किसी काम से साइकिल पर अपने ढाबे की ओर लौट रहा था कि तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी पीछे से आई जिसने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया और गाड़ी चालक वहां से मौका पाकर भाग निकला। बाद में राहगीरों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और उसके रिश्तेदारों को खबर दी। उसके सिर पर 21 टांके आए और दोनों पैर में भी सूजन और अंदरूनी चोटें आई हैं। बाद में रिश्तेदारों ने फेज-11 के पुलिस थाने में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें