फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, आरोपी चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट चौक के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित के रिश्तेदार के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी बलौंगी निवासी पोलस मसीह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई जोएल मसीह सेक्टर-82 मोहाली में काम करता है। तीन मार्च की रात करीब 12 बजे जोएल ने पोलस को संदेश भेजा कि वह सेक्टर-82 रेलवे ब्रिज के पास इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

पोलस और उसके दोस्त हरजीत सिंह कार में वहां पहुंचे, और जोएल स्कूटी पर आगे-आगे चलने लगा। जब वे मारबेला लाइट्स के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से मोड़ लिया और जोएल की स्कूटी से टकरा गई। टक्कर में जोएल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल को सिविल अस्पताल मोहाली और बाद में मैक्स अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें