मोहाली। फेज-11 में पटाखे की चिंगारी से कार में अचानक आग लग गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची कार का आधा हिस्सा जल चुका था।
दिवाली की रात फेज-11 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर पार्किंग में कार खड़ी थी। फायर विभाग को 12.20 पर आग लगने की सूचना मिली। चार मिनट के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सेक्टर-65 में ही फायर विभाग की टीम पहले से तैनात थी। फायर कर्मियों ने सात से आठ मिनट में आग पर काबू पाया और दूसरी कारों को आग की चपेट में आने से रोक दिया।
बता दें कि हफ्ते में यह दूसरी घटना है जहां कार को आग लगी है। इससे पहले पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर के पास कार को आग लगी थी। वह कार भी पूरी तरह जल गई थी, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।