शोभायात्रा में भाग लेते हुए व्यक्ति।
- फोटो : MOHALI
कुराली। स्वामी शिव स्वरूप आत्मा चैरिटेबल ट्रस्ट नदी पार कैलाश धाम की प्रबंधक कमेटी की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान शिव से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर वासियों और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद बांटा गया।
कैलाशधाम से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मेन बाजार, नगर खेडा धर्मशाला और रोपड़ रोड से होते हुए वापस कैलाश धाम कुटिया में जाकर संपन्न हुई। शोभयात्रा में पार्षद बहादुर सिंह ओके, नंदीपाल बंसल, हैप्पी धीमान, भारत भूषण, डॉ. अश्वनी कुमार, दिनेश गौतम और प्रदीप रूढा विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रबंधक कमेटी के प्रधान अभय कुमार और नरेश कुमार के नेतृत्व में गण्यमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।