फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पूर्व एआईजी के बेटे पर तानी पिस्तौल, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लखनौर रोड पर मंगलवार दोपहर रोड रेज का गंभीर मामला सामने आया। आरोप है कि पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी के बेटे पर एक कार सवार युवक ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित ने थाना सोहाना थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता हरनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ से सेक्टर-144 स्थित अपने घर लौट रहे थे। लखनौर रोड पर एक वरना कार आकर उनकी गाड़ी के बराबर खड़ी हो गई। कार चालक ने उन्हें इशारा किया, जिस पर उन्होंने उसे सीधे जाने का संकेत दिया। आरोप है कि कुछ दूरी पर वही कार यू-टर्न लेकर वापस आई और उनकी गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। हरनूप के मुताबिक, वरना कार सवार युवक उनकी गाड़ी का दरवाजा खोलने लगा और गाली-गलौज करने लगा। जब वह बाहर निकले तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर उन पर तान दी और कहा, गोली मार दूं? इस दौरान दूसरा युवक भी कार से उतरा और गाड़ी से कुछ निकालने लगा। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। कुछ देर बाद एक युवक कार चालक को वहां से ले गया। घटना के बाद हरनूप सीधे घर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद थाने जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और वरना कार की फोटो पुलिस को सौंपी गई है। थाना सोहाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल गई है। कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें