खरड़। वीरवार सुबह बस स्टैंड खरड़ से एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना मिली है। थाना सिटी खरड़ के एएसआई हरमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खरड़ बस स्टैंड पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस की पीसीआर ने सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को उसका आधार कार्ड मिला। उसमें उसकी पहचान सतनाम सिंह (48) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव जंडपुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में रखवा दिया है।