फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दशहरा देखकर लौट रहे व्यक्ति को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। जीजा के साथ दशहरा देखकर लौट रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सिटी कुराली थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता श्रवण कुमार निवासी हरदेव नगर ने पुलिस को जानकारी दी कि वह फोकल पॉइंट चनालों में एक फैक्टरी में काम करता है और उसका साला सोहन सिंह भी उसके साथ ही रह रहा था। 24 अक्तूबर की शाम वह दोनों दशहरा देखकर लौट रहे थे, उसका साला मोरिंडा रोड पर उससे कुछ कदम आगे चल रहा था कि तभी पीछे से एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आई और उसके साले को टक्कर मार दी। इससे वह वहीं पर सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसे काफी गहरी चोटें आई। लोगों की भीड़ लगती देख पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। रात को अंधेरे में उसकी पिकअप गाड़ी का नंबर भी दिखाई नहीं दिया। इसके बाद उसने राहगीरों की मदद से साले को सिविल अस्पताल, कुराली में भर्ती कराया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें