डेराबस्सी। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर डेराबस्सी के नजदीक एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई और पुलिस ने उसका शव पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
इस संबंधी घग्गर रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई रजिंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि डेराबस्सी के नजदीक रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष लग रही है और उसकी पहचान नहीं हो पाई।