फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-79 में व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-79 में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जिस समय उसने फंदा लगाया उस समय वह कमरे में अकेला था। बाद में उसके परिवार ने उसका शव कमरे में लटका देखा और पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार को परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने राजेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसएचओ जसप्रीत काहलों ने कहा कि परिवार के बयान दर्ज करने हैं, उसके बाद ही कोई बनती कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें