फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब के नशे में आग सेकने बैठा व्यक्ति गिरकर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीरवार को रात करीब आठ बजे फेज-7 में शराब के नशे में आग सेकने बैठा व्यक्ति अचानक आग में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। उसके शरीर पर कई जगह पर घाव हुए हैं। जो अगले दिन खुद ही अपना इलाज करवाने फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचा। आग में झुलसे जीत सिंह वासी फेज-7 ने बताया कि वह एक लकड़ी के आरे की दुकान में काम करता है और दुकान में ही रहता है। वीरवार को साथी कर्मचारियों के साथ दुकान के बाहर बैठकर शराब पी रहा था और आग सेक रहा था। कुछ देर बाद उसके साथी दुकान में सोने चले गए लेेकिन वह वहीं बैठा रहा। जब वह यहां से खड़ा होने लगा तो अचानक अनियंत्रित होकर आग में गिर गया। इसके बाद जब वह खड़ा हुआ तो शराब के नशे में उसे चोट का ज्यादा एहसास नहीं हुआ और वह जाकर दुकान में सो गया। इसके बाद अगली सुबह जब उठा तो साथी कर्मियों ने कहा कि जाकर अस्पताल में जांच करवाए। फिर वह ऑटो से सिविल अस्पताल में पहुंचा। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें