फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में गाली-गलौज के बाद निहंग पर तलवार से हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। हरमिलाप नगर बलटाना में शुक्रवार देर शाम आपसी विवाद के दौरान एक निहंग पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान सुखमंदर सिंह (34) निवासी गांव नागरा, जिला संगरूर के रूप में हुई है। वह बुढ्ढा दल में निहंग सिंह के तौर पर जुड़ा हुआ है। पुलिस को दिए बयान में सुखमंदर सिंह ने बताया कि 14 फरवरी की शाम उसे उसके साथी हरजोत सिंह ने अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि बातचीत के दौरान हरजोत सिंह ने नशे की हालत में गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 10 बजे जब वह घर से जाने लगा तो हरजोत सिंह ने कमरे में रखी तलवार से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बचाव करते समय उसका बायां अंगूठा कटकर अलग हो गया। इसके अलावा सिर, हाथों और पैरों पर भी कई गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे पहले सिविल अस्पताल ढकोली पहुंचाया, जहां से उसे जीएमसीएच-32 और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी हरजोत सिंह निवासी हरमिलाप नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें