फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में चंडीगढ़ की तर्ज पर बनेगी नाइट फूड स्ट्रीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रात होते ही शहर के कई बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे खाने-पीने की रेहड़ियां सज जाती हैं। कहीं मोमो तो कहीं चाट, बर्गर और अन्य फास्ट फूड की दुकानें सड़क किनारे दिखाई देती हैं। फिलहाल इनमें से कई रेहड़ियां बिना किसी व्यवस्थित योजना के अपनी मर्जी से लगाई जा रही हैं। अब इन्हीं फूड वेंडरों को व्यवस्थित करने और लोगों को रात में सुरक्षित व साफ-सुथरी खाने-पीने की सुविधा देने के लिए मोहाली में चंडीगढ़ की तर्ज पर नाइट फूड स्ट्रीट विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस संबंध में 24 अगस्त को होने वाली नगर निगम हाउस की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम की सीमा में दो उपयुक्त स्थानों की पहचान कर वहां नाइट फूड स्ट्रीट विकसित करने की योजना है। इन स्थानों पर फूड वेंडरों को व्यवस्थित तरीके से जगह उपलब्ध कराने के साथ लाइसेंसिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

नगर निगम का मानना है कि नाइट फूड स्ट्रीट बनने से जहां लोगों को रात के समय सुरक्षित, साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा, वहीं सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से लगने वाली रेहड़ियों को भी एक निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


प्रस्ताव में स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट, पंजाब म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट और एफएसएसएआई नियमों के तहत लाइसेंसिंग व संचालन व्यवस्था तय करने की बात कही गई है।

नाइट फूड स्ट्रीट में पर्याप्त रोशनी, पीने का पानी, सार्वजनिक शौचालय, कूड़ा प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव है। इसके लिए नगर निगम इंजीनियरिंग शाखा को डीपीआर तैयार करने और अधिकारियों की कमेटी गठित करने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन


अब 24 अगस्त की हाउस बैठक में प्रस्ताव पर पार्षदों की मुहर लगने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें