जीरकपुर। पबात क्षेत्र के पड़ते विक्टोरिया सिटी में काफी समय से पेयजल की समस्या चल रही थी श्र लोगों की मांग पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक रंधावा ने कहा कि 40.53 लाख की लागत से बनाए गए नए ट्यूबवेल से लोगों की पेयजल आपूर्ति सुचारू होगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल और स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर पेप्सू के निदेशक गुरप्रीत सिंह विर्क, एमसी लक्की,आम आदमी पार्टी की टीम और स्थानीय निवासी मौजूद थे।