फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लिवर इंस्टीट्यूट में 175 बेड का बनेगा नया इमरजेंसी ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) में जल्द ही मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। संस्थान में 175 बेड का एक नया इमरजेंसी ब्लॉक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस विस्तार से लिवर और संबंधित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में संस्थान में केवल 60 बेड हैं, लेकिन नए ब्लॉक के निर्माण के बाद कुल क्षमता 235 बेड हो जाएगी। इससे गंभीर मरीजों को भर्ती और इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पीआईएलबीएस पंजाब का एक विशेष लिवर अस्पताल है, जो लिवर, पित्त की थैली, पैंक्रियाज और पित्त नलिकाओं से जुड़ी बीमारियों का इलाज करता है। यहां रोजाना पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल के विस्तार की यह योजना तैयार की गई है। नए इमरजेंसी ब्लॉक में आधुनिक इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और अतिरिक्त वार्ड जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। संस्थान के निदेशक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए इमरजेंसी ब्लॉक और आधुनिक मशीनों से लिवर रोगियों को उच्च स्तर का इलाज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें