फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गलत साइड से आए बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कई पसलियां टूटीं, फेफड़ों में भरी हवा-पानी अस्पताल में मिला पर्स, 15 हजार रुपये गायब होने का आरोप
विज्ञापन


मोहाली। मोहाली से स्कूटर पर जीरकपुर स्थित अपने घर लौट रहे 81 वर्षीय बुजुर्ग को स्मार्ट बाजार के पास गलत साइड से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके माथे पर छह टांके लगे और दाईं तरफ की कई पसलियों में फ्रैक्चर आया। चोटों के कारण उनके फेफड़ों में हवा और पानी भर गया। उन्हें सोहाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुजुर्ग का आरोप है कि अस्पताल में उनका पर्स तो मिल गया, लेकिन उसमें रखे 15 हजार रुपये और 100-100 रुपये के तीन नोट गायब थे। आईटी सिटी थाना पुलिस ने बाइक चालक शिवा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीन लोटस उत्सव टावर, जीरकपुर निवासी सुरिंदर लाल सोनी ने पुलिस को बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। आठ अक्तूबर को वह जरूरी काम से मोहाली आए थे। वापस लौटते समय स्मार्ट बाजार के पास स्लिप रोड पर अपनी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से आए और उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और बाइक सवार भी नीचे गिर पड़े।

बाइक चालक ही बुजुर्ग को अस्पताल ले गया

सुरिंदर लाल सोनी के अनुसार, उन्होंने बाइक सवार से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम शिवा बताया। इसके बाद शिवा उन्हें सोहाना अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत और चोटों को गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया। आरोपी शाम तक अस्पताल में उनके पास रहा, लेकिन बाद में वहां से चला गया।
विज्ञापन


हादसे में बुजुर्ग के माथे के दाईं तरफ छह टांके लगे। दाईं आंख के पास, दाएं घुटने और बाईं आंख के नीचे भी चोटें आईं। बाईं हथेली और बाएं पैर की उंगलियों पर भी चोट लगी।

अस्पताल में मिला पर्स, रुपये गायब होने का आरोप

बुजुर्ग ने बताया कि उनकी पैंट की पिछली जेब में भूरे रंग का पर्स था। उसमें 15 हजार रुपये और 100-100 रुपये के तीन नोट रखे थे। अस्पताल के स्टाफ से पर्स मिल गया, लेकिन उसमें नकदी नहीं थी। उन्होंने बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त स्कूटर की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

आईटी सिटी थाना पुलिस ने बुजुर्ग के बयान के आधार पर बाइक चालक शिवा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पर्स से नकदी गायब होने के आरोप की भी पुष्टि की जानी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें