फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिना मंजूरी मोबाइल कंपनी डाल रही थी तार, नगर परिषद ने बंद करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में इंपीरियल गार्डन राधा एनक्लेव रोड से किशनपुर रोड तक बिना मंजूरी लिए तार डालने के लिए सड़क खोदने का काम नगर परिषद ने शनिवार को बंद करवा दिया। एयरटेल कंपनी नगर परिषद जीरकपुर से बिना मंजूरी लिए तार डाल रही थी। कंपनी ने मंजूरी लेने के लिए नगर परिषद जीरकपुर को ऑनलाइन अप्लाई किया था। मात्र 95 रुपये फीस भी ऑनलाइन अदा की थी, इसके बाद नगर परिषद ने कंपनी को पत्र नंबर 6558 दिनांक 12 नवंबर 2025 जारी करके बकाया फीस 850 रुपये अदा करने के लिए लिखा था। इसके अलावा 14735 रुपये की बैंक गारंटी देने के लिए भी कहा था। कंपनी द्वारा बिना कोई फीस अदा किए अपना काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले भी ऐसा बहुत बार हुआ है कि इंटरनेट कंपनियां सड़कें खोदकर तार बिछाकर चलते बनते हैं। इस कारण पेयजल और सीवर पाइप लाइन को कई बार नुकसान पहुंच जाता है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।



मुझे इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। टीम भेजकर काम बंद करवा दिया गया है। सोमवार को सारी कागजी कार्रवाई चेक करने के बाद नियमों के हिसाब से बनती कार्रवाई की जाएगी। -उदयवीर सिंह ढिल्लों प्रधान नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें