फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तर्ज पर मोहाली में बनेगी मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने सेक्टर-87 के विकास के लिए मिक्स लैंड यूज के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। अब सेक्टर-87 में चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तर्ज पर व्यावसायिक केंद्र बनाया जाएगा। पंजाब आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा उक्त प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस क्षेत्र में मिश्रित विकास के पक्ष में हित धारकों से कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद गमाडा ने पिछले सप्ताह विभाग से संपर्क किया था। सेक्टर-87 गमाडा की भूमि पूलिंग नीति के तहत तीन गांवों सोहाना, मानकपुर और नानू माजरा के अंतर्गत आने वाले 236 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। गमाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेक्टर के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 50 भूस्वामियों ने अपनी सहमति दे दी है। वरिष्ठ आप नेता और पंजाब सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनी अहलूवालिया ने कहा कि सेक्टर-87 एक समर्पित व्यावसायिक क्षेत्र होगा। इसे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह मोहाली के व्यावसायिक बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। डॉ. अहलूवालिया ने हाल ही में इलाके के जमीन मालिकों से बातचीत कर इस फैसले की पुष्टि की।
विज्ञापन



यह है नीति
व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए गमाडा की वर्तमान लैंड पूलिंग नीति के तहत जमीन मालिकों को समर्पित प्रत्येक एकड़ जमीन के बदले 800 वर्ग गज के विकसित व्यावसायिक प्लॉट मिलना है। इसमें आमतौर पर एक 300 वर्ग गज का प्लॉट, दो 200 वर्ग गज के प्लॉट और एक 100 वर्ग गज का प्लॉट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें