फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का विश्वास दिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विश्वास में लेकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अक्षय जुनेजा निवासी रिहाना जट्टां के रूप में हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को दी शिकायत में 29 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी अक्षय जुनेजा से हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि अक्षय ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे में उसके साथ कई बार संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उसे शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें