फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तंबाकू की दुकान से भारी मात्रा में सिगरेट और तंबाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अब तंबाकू बेचने वालों की खैर नहीं है। सेहत विभाग, जीएसटी विभाग और नगर परिषद ने तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आज तीनों विभागों ने संयुक्त कार्रवाई कर स्थानीय पटियाला चौक के पास स्थित शाम ट्रेडर्स पर छापा मारा। वहां से दो पेटियां सिगरेट और भारी मात्रा में तंबाकू बरामद किया। इसको सेहत विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान सेहत विभाग की तरफ से डॉक्टर अमित कुमार और उनके सहयोगी हरविंदर सिंह मौजूद थे। जीएसटी अधिकारी शोभित अग्रवाल भी इस टीम में शामिल थे। इन अधिकारियों के साथ नगर परिषद की टीम भी मौजूद रही। तंबाकू और सिगरेट का बिल मांगने पर दुकानदार बिल पेश नहीं कर पाया तो उसका चालान काटने के बाद टीम ने उसे बिल पेश करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। अधिकारियों ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर तंबाकू का बिल पेश न किया गया तो अगली कॉलोनी कार्रवाई कीजाएगी। इसके अलावा नगर परिषद जीरकपुर की टीम ने अवैध रूप से चल रहा तंबाकू का खोखा भी जब्त किया।
विज्ञापन





आज की कार्यवाही एसडीएम डेराबस्सी के आदेशों पर की गई है। ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। - डॉ. अमित कुमार, स्वास्थ्य विभाग, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें