फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-67 के गुरु हर राय साहिब कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योगाभ्यास किया। योग शिक्षिका शुभांगी श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए। उन्होंने इनके नियमित अभ्यास के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर की शुरुआत हल्के व्यायाम और आसनों के अभ्यास से हुई। शुभांगी श्रीवास्तव ने कहा कि योग को रोजाना कुछ समय देने से शरीर सक्रिय रहता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को सही मुद्रा और सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान देने की सलाह दी। आसपास के लोगों ने शिविर में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास को नियमित योग के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें