लालडू। आलमगीर गांव में 14 जून को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। कैंप आयोजकों ने बताया कि 14 जून शनिवार को सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक गांव आलमगीर के गुरुद्वारा साहिब में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हृदय, रक्तचाप, स्तन एवं फेफड़े, माता एवं शिशु, पेट एवं लीवर तथा सभी प्रकार के कैंसरों से बचाव के लिए परामर्श दिया जाएगा। रक्तचाप, ब्लड शुगर, स्पाइरोमेट्री, ईसीजी, पल्स ऑक्सीमीटर, बीएमआई तथा फिजियोथैरेपी के निशुल्क टेस्ट किए जाएंगे। जरूरतमंद लोग शिविर में अपनी पिछली स्वास्थ्य रिपोर्ट अवश्य लेकर आएं। रक्त जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।