फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर करके लौटती महिला से एक्टिवा सवार चेन झपटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-पांच मार्केट में सुबह की सैर करके घर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। महिला ने चेन बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-32 चंडीगढ़ निवासी श्वेता अग्रवाल ने बताया कि वह 27 मई को अपने फेज-पांच स्थित मायके गई थी। 29 मई को वह अपने भाई और मां के साथ फेज-चार स्थित बोगनविलिया पार्क में सैर करने गई थी। जब सुबह पौने आठ बजे वापस फेज-पांच बराड़ कैटर्स के पास पहुंची थी तो काले रंग की एक्टिवा पर एक युवक तेजी से आया और उसके गले से लॉकेट समेत सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। उन्होंने शोर भी मचाया और आरोपी से चेन बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की शिकायत पर थाना फेज-एक की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने रात-दिन की पेट्रोलिंग व्यवस्था शुरू की थी। उसमें उक्त प्वाइंट पर भी सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया था। लेकिन फिर भी इस तरह की वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें