फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर के पेंटा होम्स में दीवार के पास मिला चार माह का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के पॉश रिहायशी क्षेत्र पेंटा होम्स में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक फ्लैट की दीवार के पास चार माह के भ्रूण के मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया, जो दो दिन पुराना था। पुलिस ने मृत भ्रूण को डेराबस्सी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में पेंटा होम्स निवासी राकेश सिंह ने बताया कि वह आईटी सेक्टर में कार्यरत है और किराए के मकान में रहता है। 31 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने घर के बाहर टहल रहा था, उसी दौरान उसे घर की साइड वाली दीवार के पास एक भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही थाना जीरकपुर से एएसआई राजीव कुमार पुलिस टीम, महिला कर्मी और अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सोसाइटी में आने-जाने वालों का रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें