विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। अनाज मंडी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मंदिर समिति की देखरेख में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा को प्रौद्योगिकी, शिल्प कौशल, विज्ञान और कला का जनक बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पाठ-पूजा के बाद विश्वकर्मा पुराण का भोग लगाया गया। ढाडी जत्थों ने बाबा विश्वकर्मा की स्तुति कर संगत को निहाल किया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया। अंत में समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।