फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्नीचर मार्केट में आग, आसपास के दुकानदारों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फर्नीचर की दुकान की पहली मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान मालिक को दी।
विज्ञापन

संदेह होने पर कर्मचारियों को ऊपर भेजा गया तो पता चला कि दुकान में आग लग चुकी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार तुरंत सक्रिय हो गए। दुकान के अंदर भरे धुएं को बाहर निकालने और आग को फैलने से रोकने के लिए खिड़कियों के शीशे बाहर से पत्थर मारकर तोड़ दिए। दुकान में सोफा, फोम और लकड़ी का सामान रखा हुआ था।
इससे आग तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एक जीप मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही फायर सिलिंडरों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। दुकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने मात्र 15 दिन पहले ही यह दुकान शुरू की थी। यह उनका नया कारोबार था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें