फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पतंग के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाकी-डंडों से मारपीट, तीन घायल पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-11 स्थित अंब साहिब कॉलोनी में पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग घर में घुस आए और परिवार पर हाकी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल अली हसन ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा सैफ दोपहर में पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग उलझने को लेकर दूसरे बच्चे से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दूसरे बच्चे की मां शिकायत लेकर उनके घर पहुंची। उस समय घर पर उनकी पत्नी बेबी अकेली थीं। दोनों के बीच बहस और गाली-गलौच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अली का आरोप है कि शाम को जब वह घर पहुंचे तो करीब 15 लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, उनके घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हाकी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में अली के मुंह पर तीन टांके लगे हैं, जबकि उनकी पत्नी के सिर पर चार टांके आए हैं। बेटी नगमा को भी चोटें आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें