फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशेड़ी ने मां से की छेड़छाड़, पिता की पगड़ी का फंदा लगा किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। जिले के एक गांव में एक नशेड़ी ने मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया। छेड़छाड़ से दुखी मां घर छोड़कर अपनी विवाहित बेटी के पास चली गई। बेटे के मारपीट और पत्नी से छेड़छाड़ की वारदात से दुखी पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर नशेड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर खरड़ अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोप है कि नशेड़ी अपने मां-पिता से मारपीट करता था। अकसर मां से छेड़छाड़ करता था। परेशान होकर मां ने घर छोड़ दिया। इसके बाद 29 जुलाई को आरोपी ने अपने पिता को बुरी तरह पीटा। रोते हुए पिता ने भी घर छोड़ दिया और गांव के स्टेडियम पर जाकर लोहे पोल पर पगड़ी का फंदा लगा दिया। इससे पहले पीड़ित ने पेन से दीवारों और अपनी जांघ पर अपनी मौत के लिए नशेड़ी बेटे को जिम्मेदार बताया है। पुलिस चौकी के इंचार्ज बलविंदर सिंह के अनुसार स्टेडियम की दीवारों और पिलरों पर लिखा गया सुसाइड नोट एक ठोस सबूत है। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें