फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी समारोह के दौरान फोटो खींचने पर विवाद, युवक से मारपीट कर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक शादी समारोह के दौरान फोटो खींचने को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस मामले में पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित संदीप सिंह निवासी ग्राम सनौली जीरकपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 25 नवंबर 2025 को वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ सन पार्क होटल पंचकूला रोड बलटाना में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल हुआ था। पीड़ित के अनुसार उसी गांव का निवासी सुखबीर सिंह भी समारोह में मौजूद था। उसने शराब के नशे में बिना अनुमति उसकी और उसकी बेटी के फोटो अपने मोबाइल फोन से खींच लिए।
विज्ञापन

मना करने के बावजूद आरोपी ने फोटो लेना बंद नहीं किया। घर लौटने के बाद बेटी की जानकारी देने पर पीड़ित की इस हरकत का पता चला। शिकायतकर्ता ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे गांव में दोनों की आमने-सामने मुलाकात हुई। इस दौरान संदीप सिंह ने आरोपी से फोटो डिलिट करने को कहा। आरोपी ने फोटो होने से ही इनकार कर दिया। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि गुस्से में आकर सुखबीर सिंह ने संदीप सिंह को धक्का देकर गिरा दिया और अपनी बेल्ट से उसके सिर पर वार किया, इससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद गांव निवासी अजैब सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ढकोली में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें